कांग्रेस के प्रदेश युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमिल संधू ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में युवाओं को रोजगार नहीं। प्रदेश में फिरौती मांगी जा रही है व प्रतिदिन हत्याएं हो रही हैं। जिससे साफ जाहिर है कि अब भाजपा सरकार में प्रदेश की जनता सुरक्षित नहीं है। नवनिर्वाचित प्रदेश युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमिल संधू को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर रविवार को रोहिला कॉम्प्लेक्स में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने जोरदार अभिन्नदन किया। कॉम्प्लेक्स में पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं व ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमिल संधू ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक एक वोट बनाकर आज उनको इस काबिल बना दिया कि वह आज युवाओं की आवाज बुलंद कर सके।