फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल के छह स्कूलों को ई-मेल पर मिली बम से उड़ाने की फर्जी धमकी

करनाल के छह स्कूलों में बुधवार सुबह करीब सात बजे ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी भेजी गई। एहतियात बरतते हुए स्कूल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तुंरत मोर्चा संभालते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस की अलग-अलग कई टीमें स्कूलों में पहुंची और हर पहलू की बारीकी से जांच की। स्कूल प्रबंधन और पुलिस ने सूझबूझ से किसी भी प्रकार की घबराहट पैदा करने वाली स्थिति नहीं बनने दी। सभी स्कूल प्रबंधनों ने भी स्थिति को संभाला और निर्धारित समय पर ही स्कूल की छुट्टी की। पुलिस की बॉम्ब डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्कवायड की टीम भी मौके पर पहुंचे। इसके प्रमुख अजीत ग्रेवाल ने बताया कि स्कूलों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया था। इसमें किसी भी प्रकार से कुछ भी ऐसा नहीं मिला जिससे स्थिति घबराने जैसी हो। ये धमकी पूरी तरह से फर्जी निकली। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को भी किसी भी प्रकार से घबराना नहीं है। कुछ लोग इस प्रकार की अफवाह फैला कर सिर्फ डर बनाने की कोशिश करते हैं। प्रदेश की पुलिस बेहद सक्रिय है। अगर ऐसा कुछ भी हुआ तो उसे चंद मिनटों में समेट दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें