फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में अंडर 17 की लंबी कूद में समर प्रथम और मयंक रहे द्वितीय

लड़कों की ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ समापन संवाद न्यूज एजेंसी करनाल। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित ब्लॉक स्तरीय चार दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन लड़कों के अंतिम मुकाबलों को आयोजन किया गया। जिसमें करीब दो हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का आयोजन निसिंग , तरावड़ी, नीलोखेड़ी, घराैंडा और करनाल में किया गया। जिसमें अंडर 17 की लंबी कूद में समर प्रथम, मयंक द्वितीय और उज्जवल तृतीय स्थान पर रहे। ऐसे ही अंडर 19 में लकी प्रथम , विशाल द्वितीय और रितिक तृतीय रहे और अंडर 14 में नीरज प्रथम, कुणाल द्वितीय और यश तृतीय रहे। एईओ सुलेंद्र ने बताया कि मंगलवार को आयोजित हुए अंतिम मुकाबलों के विजेता खिलाड़ियों को चयन जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया है। उन्होने बताया कि बुधवार से लड़कियों के मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा। उन्होने बताया कि जिस तरह से पुरूष खिलाड़ियों में काफी अच्छा उत्साह देखने को मिला है, वैसा ही महिला खिलाड़ियों से भी हम उम्मीद करते है। उन्होंने बताया कि दो दिन के लड़को के मुकाबले अब समाप्त हो चुके है और उन्हे जिला स्तर की प्रतियोगिता की तैयारी शुरू करने के लिए कह दिया गया है। अन्य खेलों के परिणाम अंडर 19 भारोत्तोलन में 60 किलो में संजय, 65 किलो में हिमांशु , 71 किलो में ऋषभ, 79 किलों में कृष्णा और 110 किलो में अभिषेक का चयन हुआ है। अंडर 17 भारोत्तोलन में 60 किलो में रजत, 62 किलो में हर्ष , 79 किलो में हरजोत, 88 किलो में युद्धवीर और 94 किलो में ओम का चयन हुआ है। अंडर 14 कबड्डी में बीआरडी स्कूल प्रथम और जीएसएसएस उचाना द्वितीय रहा। अंडर 17 कबड्डी में बीआरडी स्कूल प्रथम और जेपीएस स्कूल द्वितीय रहा। अंडर 19 कबड्डी में बीआरडी स्कूल प्रथम और विजेता पब्लिक स्कूल द्वितीय रहा। अंडर 19 तलवारबाजी में तन्मय प्रथम , तरूण द्वितीय और अधयम तृतीय रहा। अंडर 19 योगा में उदित प्रथम , हिमांशु द्वितीय और अंशु तृतीय रहा। अंडर 19 वुशु में तन्मय प्रथम, आमीर द्वितीय और अजित तृतीय रहा अंडर 14 बास्केटबॉल में डीपीएस प्रथम और जीएमएसएसएस करनाल द्वितीय अंडर 17 बास्केटबॉल में गुरु हर कृष्ण पब्लिक स्कूल प्रथम और जीएमएसएसएस द्वितीय अंडर 14 वॉलीबॉल में प्रताप पब्लिक स्कूल प्रथम और ओपीएस इंटरनेशनल स्कूल द्वितीय अंडर 14 डिस्कस थ्रो में दीपक प्रथम , सिधम द्वितीय और देव पाल तृतीय अंडर 17 डिस्कस थ्रो में हरमन प्रथम, गाैरव द्वितीय और हनव तृतीय अंडर 19 डिस्कस थ्रो में तन्मय प्रथम और लवलीश द्वितीय अंडर 14 गोला फेंक में नीरज प्रथम, परम द्वितीय और प्रिंस तृतीय अंडर 17 गोला फेंक में युवराज प्रथम, हनव द्वितीय और गौरव तृतीय अंडर 19 गोला फेंक मे रोनित प्रथम और समीर द्वितीय अंडर 17 उंची कूद में उज्जवल प्रथम और जसवीर द्वितीय अंडर 14 उंची कूद में सक्षम प्रथम , देव पाल द्वितीय और निशांत तृतीय अंडर 17 भाला फेंक में यश पाल प्रथम और दक्ष द्वितीय अंडर 19 भाला फेंक में नकुल प्रथम और वंश द्वितीय अंडर 17 तीन हजार किलोमीटर दौड़ में लोकेश प्रथम, गुरप्रीत द्वितीय और रोहन तृतीय अंडर 19 तीन हजार किलोमीटर दौड़ में कार्तिक प्रथम, रोहित द्वितीय और मनीष तृतीय अंडर 17 110 मीटर बाधा दौड़ में समर प्रथम और रोहन द्वितीय अंडर 17 400 मीटर बाधा दाैड़ में रोहन प्रथम और रोबीन द्वितीय

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें