फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पिता ने सेना की बहादुरी को किया सलाम, कहा- सुरक्षाबलों को मिलना चाहिए सम्मान

राजेश नरवाल ने कहा कि महादेव फुट हिल्स जैसे दुर्गम और घने जंगलों में छिपे आतंकियों को ढूंढ कर मारना कोई आसान काम नहीं था, लेकिन भारतीय सेना ने यह कर दिखाया। उनके मुताबिक, हाशिम मूसा पाकिस्तान के एसएसजी का पैरा कमांडो रह चुका है। उसका मारा जाना भारतीय जवानों के लिए शौर्य की बात है। राजेश नरवाल ने कहा कि हमारी सेना के जवानों ने अपनी जान जोखिम में डालकर जिस तरह आतंकियों का सफाया किया है, वह गौरव का विषय है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इन सुरक्षाबलों को सम्मान मिलना चाहिए, जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए इस तरह की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के बीच ऑपरेशन महादेव के तहत सेना ने पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड समेत तीन आतंकियों को मार गिराया। श्रीनगर के दाचीगाम के ऊपरी क्षेत्र में हुई भीषण मुठभेड़ में मारे गए तीनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें