शहीद उधम सिंह का बलिदान दिवस हर वर्ष की भांति नगर पालिका इंद्री के प्रांगण में मनाया गया। समारोह में सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और गणमान्य लोगों ने एकजुटता से शहीद को श्रद्धांजलि देकर मिसाल पेश की। बलिदान दिवस समारोह हवन यज्ञ से शुरू हुआ और शहीद को नमन करते हुए प्रसाद वितरण के साथ सम्पन्न हुआ। इस मौके पर राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत शहीद उधम सिंह की जीवनी पर प्रस्तुत गीतों ने लोगों का दिल जीत लिया। समारोह की अध्यक्षता शहीद उधम सिंह समिति के अध्यक्ष मेहर सिंह निर्मल ने की व हवन-यज्ञ पंडित राजेश शर्मा ने विधि विधान से करवाया।