अनुसूचित जाति की महिलाओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से अभद्र भाषा के प्रयोग के विरोध में एडवोकेट सोनिया तंवर और प्रभावित महिलाएं लघु सचिवालय पहुंचीं। वहां, उन्होंने जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन से कार्रवाई की मांग उठाई। इसके बाद उन्होंने एसपी करनाल को एक ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।