फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आम जनता के लिए खुले एनडीआरआई के गेट, विधायक जगमोहन पहुंचे सैर करने

करनाल में कोरोना महामारी के दौरान बंद किया गया एनडीआरआई (राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान) का गेट अब आम जनता के लिए फिर से खुल गया है। शुक्रवार सुबह छह बजे करनाल के विधायक जगमोहन आनंद के साथ आम जनता भी एनडीआरआई में सैर करने पहुंची। सभी लोगों ने राम नाम की माला का जाप भी किया। विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि जनता को कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ेगा क्योंकि एनडीआरआई उनका अपना संस्थान है और यहां पर सफाई का विशेष ध्यान रखें। जब लोग यहां सैर करने आएंगे तो उन्हें टोकन दिए जाएंगे और जब लोग वापस जाएंगे तो वह टोकन उन्हें जमा करवाने होंगे। सुबह 2 घंटे और शाम को 2 घंटे के लिए लोग सैर करने आ सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें