नगर निगम करनाल के मेयर पद के साथ-साथ इंद्री, नीलोखेड़ी और असंध नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 2 मार्च को मतदान होगा। जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। करनाल के जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त उत्तम सिंह ने करनालवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने कहा कि मतदान निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं। चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।