लोकसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की खिलाफत में उतरे जिला परिषद के सदस्य अब समर्थन में आने लगे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात के बाद उनकी नाराजगी दूर हो गई है। ऐसा दावा जिला परिषद के अध्यक्ष प्रवेश राणा के प्रतिनिधि सोहन सिंह राणा ने किया है।