कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज करनाल में फेज-2 और गोहाना के गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह राजकीय मेडिकल कालेज में फेज-3 का निर्माण होगा। इसके अलावा रोहतक पीजीआई में निजी वार्ड और सफीदो में नर्सिंग कॉलेज का भी निर्माण होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इन परियोजनाओं का शिलान्यास किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को करनाल में प्रवास पर हैं। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में उन्होंने कुल पांच परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार का शिक्षा और स्वास्थ्य पर फोकस है।