फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुख्यमंत्री ने करनाल की गुड़ मंडी को नई अनाज मंडी में शिफ्ट करने की दी मंजूरी

लंबे समय से करनाल की गुड़ मंडी को शिफ्ट किए जाने की मांग आखिरकार पूरी हो गई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुड़ मंडी को नई अनाज मंडी में शिफ्ट किए जाने को मंजूरी दे दी है। इसके बाद व्यापारियों में खुशी की लहर है। सभी व्यापारियों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल व करनाल के विधायक जगमोहन आनंद का धन्यवाद जताया है। उनका कहना है कि इन्हीं के प्रयासों से यह संभव हो पाया है। बता दें कि सोमवार 16 दिसंबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल में गुड़ मंडी को पुरानी अनाज मंडी से नई अनाज मंडी ( एनजीएम) में शिफ़्ट करने की मंजूरी दी है। गुड़ के अलावा इस नई अनाज मंडी में चारा, दालें और मसाले की मार्केट भी शिफ़्ट करने की मंजूरी दी गई है। इस फैसले से गुड़ मंडी के कारोबारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें