लोकसभा चुनाव को लेकर राजपूत समाज मुखर होकर मैदान में आ चुका है। सोमवार को सेक्टर 8 स्थित महाराणा प्रताप भवन में राजपूत सभा करनाल की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता सभा के प्रधान डॉक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह ने की। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई।