पुलिस परिसर मधुबन में तृतीय अखिल भारतीय पुलिस भारोत्तोलन समूह प्रतियोगिता के दूसरे दिन भारोत्तोलन, पावर लिफ्टिंग व योगा के मुकाबलों को आयोजन किया गया। जिसमें भारोत्तोलन में पुरुषों के 74 किलो भार वर्ग में सीआईएसएफ के किरण मराठे प्रथम, यूपी पुलिस के प्रवेश बाईसोया द्वितीय और एसएसबी के मुकुल शर्मा तृतीय स्थान स्थान पर रहे। वहीं, महिलाओं के भारोत्तोलन के 63 किलो भार वर्ग में यूपी पुलिस की सलोनी सिंह प्रथम, बीएसएफ की बालों द्वितीय और सीआईएसएफ की हरजीत कौर तृतीय स्थान पर रहीं। इस दौरान महानिरीक्षक मधुबन ओम प्रकाश नरवाल ने हर एक मैच के दौरान स्वयं उपस्थित रहे और खिलाड़ियो खेल भावना से खेलने के लिए कहा। इस प्रतियोगिता में पूरे देश से कुल 29 टीमों के 823 खिलाड़ी भाग ले रहे है और भारोत्तोलन, पावर लिफ्टिंग व योग में पुरुष व महिला वर्ग की अलग-अलग प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे है। योग में पुरूषों के वरिष्ठ वर्ग ए में आईटीबीपी की टीम प्रथम, बीएसएफ की टीम द्वितीय व यूपी पुलिस की टीम तृतीय रही। योगा के पुरुषों व महिलाओं के वरिष्ठ वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में यूपी पुलिस ने पहला स्थान प्राप्त करके फाइनल मुकाबले में अपनी जगह बनाई।