करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने नगर निगम अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने शहर के विकास कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। लंबित पड़ी विकास परियोजनाओं का रिव्यू किया। विधायक ने कहा की जो भी परियोजनाएं चल रही हैं उन सभी को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाना चाहिए। जिन योजनाओं में कम कार्य ही शेष बचा है उनके परियोजनाओं को अति शीघ्र जनता को समर्पित करें जिससे लोगों को उनका लाभ मिल सके। जन शिकायतों को प्राथमिकता पर लेकर उनका निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता को प्राथमिकता पर लेकर कार्य करना है। शहर स्वच्छ रहना बेहद आवश्यक है। इस मौके पर निगम आयुक्त डॉ वैशाली शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष बृज गुप्ता और नगर निगम की पूर्व मेयर रेनू वाला गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे।