फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल बॉबी हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर बड़ा विवाद, परिजनों ने करनाल के डॉक्टरों पर लगाए गंभीर आरोप

करनाल के चर्चित बॉबी हत्याकांड में एक नया और बेहद चौंकाने वाला मोड़ आ गया है। चंडीगढ़ पीजीआई से आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृतक के परिजनों और समाज के लोगों में जिला प्रशासन और स्थानीय डॉक्टरों के खिलाफ भारी आक्रोश है। परिजनों का आरोप है कि करनाल के डॉक्टरों ने मामले को रफा-दफा करने या लापरवाही बरतने के उद्देश्य से पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई अहम जानकारियां छिपाईं, जिनका खुलासा अब PGI की रिपोर्ट में हुआ है। PGI की रिपोर्ट में कई फ्रैक्चर का खुलासा परिजनों ने मीडिया के सामने दोनों रिपोर्टों की तुलना करते हुए जिला प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया। समाज के प्रतिनिधियों और परिजनों का कहना है कि चंडीगढ़ PGI से जो विस्तृत रिपोर्ट आई है, उसमें मृतक के शरीर पर कई जगह गंभीर फ्रैक्चर दिखाए गए हैं। हैरानी की बात यह है कि करनाल के स्थानीय डॉक्टरों की शुरुआती रिपोर्ट में इन फ्रैक्चरों का कोई जिक्र ही नहीं था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें