करनाल में करवा चौथ की तरह रखे जाने वाला कोटिया वाले व्रत को लेकर सभी मंदिरों में महिलाओं ने कोठड़िया बनाकर दीप जलाए और फल और प्रसाद का भोग लगाया। रीना और रिया ने बताया कि सुबह सरगी कर पूरा दिन व्रत रखा जाएगा और रात को मीठी रोटी बनाकर उसके अंदर सुराख कर चांद के दर्शन किया जाएगा।