करनाल के तरावड़ी रेलवे स्टेशन पर अंबाला से दिल्ली की ओर जा रही रन थ्रू मालगाड़ी के पिछली बोगी के पहिए ट्रैक से उतर गए। जिसके कारण मालगाड़ी से सात कंटेनर ट्रैक पर गिर पड़े। सात कंटेनरों में से एक कंटेनर ओएचई पिलर से टकरा गया। जिससे ओएचई लाइन टूट गई और रेलवे ट्रैक बाधित हो गया। हादसे की सूचना के बाद करनाल जीआरपी और आरपीएफ की टीम में घटना स्थल पर पहुंची।