फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : करनाल में साले का झगड़ा सुलझाने गया था जीजा, चाकू घोंपकर कर दी हत्या

करनाल के गांव तराखा में साले के झगड़े को सुलझाने गए जीजा पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर करीब आठ लोगों का नामजद कर अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तरावड़ी निवासी मृतक सन्नी के भाई प्रिंस ने बताया कि उसके भाई सन्नी की शादी गांव तखाना में हुई थी। एक नवंबर की रात को उसके भाई सन्नी के पास उसके साले सुनील का फोन आया। उसने कहा कि उसका पड़ोसियों के साथ झगड़ा हुआ है। तो झगड़े में उसकी मदद चाहिए। यह सुनकर उसका भाई सन्नी अपनी ससुराल तखाना गांव में चला गया। वहां उसके साले सुनील के साथ पड़ोसियों का झगड़ा हो रहा था तो सन्नी उनका बीच बचाव करने लगा। इस दौरान उसके भाई को झगड़ा करने वाले पड़ोसियों ने चाकू घोंप दिया। जिससे उसका भाई गंभीर रुप से घायल हो गया। जब वह उसे अस्पताल लेकर आए तो वहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें