करनाल में सीएम नायब सैनी ने कहा कि लोकसभा चुनावों में विजय का शंखनाद आज हो गया है। प्रदेश की सभी दस सीटों को जीत कर पीएम मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाया जायेगा। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए नायब सैनी के कहा कि जिन लोगों को कांग्रेसी गाली देते थे आज उन्हें गले लगा रहे हैं।.