फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : करनाल में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में कार्यक्रम शुरू

श्री सनातन धर्म शिव मंदिर सभा की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में रामलीला मैदान में बुधवार को सांग कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सांगी बसेशर सिंह एंड पार्टी द्वारा सांग वीर विक्रमाजीत में दिखाया गया कि राजा विक्रमाजीत उज्जैन में राज कर रहे हैं और उनके राज्य में देवलोक से परमहंस पहुंच जाते हैं। विक्रमाजीत के पूछने पर परमहंस बताते हैं कि उनकी हंसनी को इंद्रदेव ने कैद कर लिया है और उन्हें 12 वर्षों के लिए देवलोक से निकाल दिया है। वीर विक्रमाजीत हंसों की पीड़ा से दुखी हो जाते हैं और हंसों की हंसनी को इंद्र की कैद से छुड़ाने के लिए निकल पड़ते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें