गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में करनाल में तीन दिवसीय अखंड पाठ का शुक्रवार को विधिवत भोग डाला गया। इस पवित्र अवसर पर श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में गुरुद्वारा साहिब में एकत्र होकर कीर्तन और अरदास में भाग लिया। इस अवसर पर जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण का आयोजन भी किया गया। सुबह 5 बजे से ही लोग कंबल लेने के लिए लाइनों में खड़े हो गए। आयोजन समिति ने बताया कि यह सेवा गुरुनानक देव जी के सेवा और समानता के संदेश को समर्पित है।