फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल के घरौंडा में फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

रेलवे रोड पर अलका अस्पताल वाली गली में स्थित एक फर्नीचर गोदाम में आज सुबह करीब 9:30 से 10 बजे के बीच अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शॉर्ट सर्किट को इसका कारण माना जा रहा है। आग की लपटों ने गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, गोदाम से लगातार उठ रही आग की लपटों के कारण आग पर पूरी तरह काबू पाना चुनौतीपूर्ण रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें