फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर 19 बास्केटबॉल में जीजीएसएसएस प्रेम नगर की टीम रही प्रथम

संवाद न्यूज एजेंसी करनाल। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित ब्लॉक स्तरीय चार दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन लड़कियों की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें करीब दो हजार से 25 साै तक महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का आयोजन कर्ण स्टेडियम में किया गया। जिसमें अंडर 19 बास्केटबॉल में जीजीएसएसएस प्रेम नगर की टीम प्रथम और डीपीएस की टीम द्वितीय रही। ऐसे ही अंडर 14 बास्केटबॉल में एसटीसी स्कूल की टीम प्रथम और डीपीएस की टीम द्वितीय रही और अंडर 17 बास्केटबॉल में दयाल सिंह पब्लिक स्कूल की टीम प्रथम और जीएमएसएसएस की टीम द्वितीय रही। एईओ सुलेंद्र ने बताया कि बुधवार को आयोजित हुए महिलाओं के मुकाबलों काफी रोमांचक थे। पुरुष खिलाड़ियों की तुलना में महिला खिलाड़ियों में ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होने बताया कि वीरवार को महिलाओं के अंतिम मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा और 28 जुलाई से 31 जुलाई तक जिला स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन कर्ण स्टेडियम में किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें