हरिद्वार से 81 किलो की कांवड़ लेकर गांव घीड़ के पास पहुंचे चार दोस्त। उनकी दोस्ती सलामत रहे इसी मन्नत को लेकर चारों दोस्त हरिद्वार से 81 किलो की कांवड़ उठाकर करनाल आ रहे हैं। बांसों गेट निवासी अजय, लखनपाल, कुश और जोनी ने बताया कि ये चारों अच्छे दोस्त हैं, कहीं भी आना जाना हो तो सभी एक साथ जाते हैं। चारों ने मन बनाया और अपनी दोस्ती की सलामती के लिए भोले बाबा की हरिद्वार से कांवड़ लेकर सोमवार को घीड़ पहुंचे गए। चारों दोस्त मंगलवार को करनाल पहुंच गए और 23 जुलाई को भोले बाबा पर गंगा जल से जलाभिषेक करेंगे। उन्होंने बताया कि 16 जुलाई को हरिद्वार से पैदल रवाना हुए थे, रास्ते में उन्हें बहुत सहयोग मिला।