फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में नई अनाज मंडी में धान खरीद न होने से किसानों का उग्र प्रदर्शन

करनाल की नई अनाज मंडी आज किसानों के गुस्से का केंद्र बनी। धान लेकर पहुंचे सैकड़ों किसानों ने खरीद प्रक्रिया की अव्यवस्था के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। मार्केट कमेटी के अधिकारियों और एसडीएम पर आश्वासनों के बहाने कम रेट पर फसल बेचने का दबाव डालने का आरोप लगाते हुए किसानों ने मंडी के मुख्य द्वार पर जाम लगा दिया। दोनों तरफ बैरिकेडिंग कर आने-जाने का रास्ता रोक दिया गया। किसान नेता सुरेंद्र सांगवान ने इसे "हर साल की लूट" करार दिया, जहां नमी के नाम पर किसानों को ठगा जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें