फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में सीटू के बैनर तले कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन, पुरानी पेंशन बहाली सहित कई मांगों को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

करनाल के सेक्टर-12 स्थित फव्वारा पार्क में आज सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू) से संबद्ध विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने जिला स्तर पर प्रदर्शन का आयोजन किया। इस प्रदर्शन में कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा। जिला कैशियर ओपी माटा ने बताया कि पिछले 11 वर्षों से सरकार कर्मचारियों की मांगों को अनसुना कर रही है। इन मांगों में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली और लेबर कोर्ट की संख्या में कटौती जैसे मुद्दे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लेबर कोर्ट की संख्या कम करने और जबरन लागू करने की नीति का कर्मचारी संगठन पुरजोर विरोध करते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें