करनाल के माल रोड पर स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय में आज सुबह सभी कर्मचारियों ने दो महीने का वेतन न मिलने के कारण प्रदर्शन किया उन्होंने कहा कि जब तक हमारा वेतन नहीं मिलेगा हम लोग काम पर नहीं जाएंगे। पूर्व प्रधान कृष्ण शर्मा ने बताया कि विभाग की ओर से सभी कर्मचारियों से काम तो करवाया जा रहा है लेकिन वेतन नहीं दिया जा रहा जिसके चलते आज हमें प्रदर्शन करना पड़ा और विभाग के अधिकारियों को समय रहते वेतन देने के लिए अपील करी है यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तो यह प्रदर्शन लंबा चल सकता है उन्होंने बताया कि एक तरफ सरकार कहती है कि जल बचाओ और दूसरी तरफ सिंचाई विभाग से 700 पोस्ट हटा देती है जिसके चलते काफी कर्मचारी बेरोजगार हो गए हैं जिसको लेकर आने वाली 9 तारीख को राष्ट्रीय व्यापी हड़ताल की जाएगी उसमें हर एक कर्मचारी के मुद्दे रखे जाएंगे और सरकार को चेताया जाएगा कि वक्त रहते हैं सभी मुद्दों पर अपनी सहमति दे दे नहीं तो आने वाले टाइम में कोई भी कर्मचारी अपने काम पर नहीं जाएगा