तरावड़ी स्थित पेट्रोल पंप पर लूट और फायरिंग की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश गुरजीत सिंह को करनाल सीआईए टीम ने अंबाला से दोबारा गिरफ्तार कर लिया है। अस्पताल के कैदी वार्ड से फरार होने के बाद करीब 20 दिनों तक उसने पुलिस को चकमा दिया। उसकी इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस विभाग ने बड़ी राहत की सांस ली है।