फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में करवा चौथ पर करण गेट और सराफा बाजार में उमड़ी भीड़, सोने-चांदी के आभूषणों की भारी डिमांड

करवा चौथ के अवसर पर करनाल के करण गेट और सराफा बाजार में गुरुवार को भारी भीड़ देखी गई। उत्साह से भरी महिलाएं और युवतियां मेहंदी, आभूषण और करवे की खरीदारी के लिए बाजारों में पहुंचीं, जिसके चलते कई जगहों पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही। दुपट्टा मार्केट में मेहंदी लगवाने वालों की लंबी कतारें देखी गईं। दुकानदारों ने बताया कि इस बार सोने और चांदी के आभूषणों की मांग चरम पर है। स्थानीय दुकानदार अनिल कुमार ने बताया कि सोने के मंगलसूत्र और चांदी की पायल की डिमांड सबसे ज्यादा है। इसके अलावा, मिट्टी के पारंपरिक करवे और चीनी मिट्टी के करवे भी महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। बाजारों में रंग-बिरगी चूड़ियां, सजावटी सामान और पूजा की थालियों की भी खूब बिक्री हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें