फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में लगे बोल बम, जय भोले बाबा की जयघोष

सावन मास के दूसरे सोमवार को बारिश के बीच जिले के सभी शिवलयों में भोले बाबा के दर्शन और जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। सोमवार अल सुबह ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंना शुरू हो गए थे जो सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। श्री कर्णेश्वरम महादेव मंदिर में भोले बाबा के दर्शन और जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। शिव मंदिर सेक्टर छह में बड़े आकार के शिवलिंग और छोटे आकार के शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। बोल बम, जय भोले बाबा की जयघोष के साथ गंगा जल, दूध, दही, भांग, घतूरा, शक्कर, शहद, फूल से भोले बाबा का रूद्राभिषेक किया। श्री सनातन धर्म शिव मंदिर सराफा बाजार में अष्टधातु के भोले नाथ की विशाल मूर्ति के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु पहुंचे और पूजा की। रघु नाथ मंदिर सदर बाजार में जहां श्रद्धालुओं ने भोले बाबा की पूजा की वहीं मां वैष्णों देवी गुफा के दर्शन किए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें