केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों ने भाग लेकर रक्तदान किया। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रवीण लाठर ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में सेवा और मानवता की भावना मजबूत होती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और इस पहल को सराहनीय बताया।