फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : करनाल स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट की बड़ी कामयाबी, सेक्टर 12 ग्राउंड के पास फायरिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

सेक्टर 12 ग्राउंड के पास हुए फायरिंग केस में करनाल पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने घरौंडा के नजदीक नाकाबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई इंचार्ज निरीक्षक प्रवीण कुमार की अगुवाई में की गई। निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि मामला 2 अप्रैल 2025 का है। उस दिन दोपहर के समय कोर्ट परिसर के बाहर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी (पुत्र सतनाम सिंह, निवासी घरौंडा) अपने केस की पेशी के लिए जिला कोर्ट करनाल आया हुआ था। पेशी के बाद जब वह नगर निगम ऑफिस के पीछे पहुंचा, तो मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उस पर देसी पिस्तौल से फायरिंग कर दी। इस हमले में हरप्रीत सिंह के साथ गुरविंदर सिंह नाम का एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें