फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: श्रीकृष्ण मंदिर में भागवत कथा का आयोजन

श्रीकृष्ण मंदिर सेक्टर 14 में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में प्रवचन करते हुए श्री धाम गोदा विहार मंदिर, वृंदावन के महंत स्वामी शाश्वत आचार्य ने कहा कि श्रीकृष्ण के व्यक्तित्व के अनेक पहलू हैं। वे मां के सामने रुठने की लीलाएं करने वाले बालकृष्ण हैं, तो अर्जुन को गीता का ज्ञान देने वाले योगेश्वर कृष्ण। इस व्यक्तित्व का सर्वाधिक आकर्षक पहलू दूसरे के निर्णयों का सम्मान है। कृष्ण के मन में सबका सम्मान है। वे मानते हैं कि सभी को अपने अनुसार जीने का अधिकार है। उन्होंने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि कन्हैया जैसी लीला मनुष्य क्या कोई अन्य देव नहीं कर सकता। लीला और क्रिया में अंतर होता है, भगवान ने लीला की है। जैसे जिसको कर्तव्य का अभिमान तथा सुखी रहने की इच्छा हो तो वह क्रिया कहलाती है। जिसको न तो कर्तव्य का अभिमान है और न ही सुखी रहने की इच्छा हो बल्कि दूसरों को सुखी रखने की इच्छा को लीला कहते हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने वही लीला की जिससे सभी गोकुलवासी सुखी हुए। रासलीला का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान कृष्ण द्वारा सम्पादित रासलीला साधारण लीला नही है। श्री कृष्ण की बाल लीलाओं को समझने के लिए गोपी भाव से भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति करनी होगी। आचार्य ने कहा कि इंद्र का अभिमान भंग करने के लिए भगवान ने इस लीला की रचना की। गिरिराज पूजा के प्रसंग में श्रीकृष्ण ने कर्म पर पहला उपदेश नंदबाबा को दिया है। यह ब्रज संस्कृति का अस्मिता मूलक प्रस्थान बिन्दु भी है । यहां श्रीकृष्ण स्पष्ट कहते हैं बाबा यह गांव, ,नगर,जनपद हमारे घर नहीं हैं । हमारे घर तो यह वन और पर्वत हैं , जो हमारी गायों का पोषण करते हैं ,झ्स लिए गिरिराज हमारे पूज्य हैं, इन्द्र नहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें