बजट में आंगनबाड़ी वर्कर्स को कोई लाभ न मिलने के विरोध में बुधवार को करनाल में आंगनबाड़ी वर्कर्स ने लघु सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। भारी संख्या में एकत्रित होकर उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर रोष जताया। प्रदर्शन के दौरान वर्कर्स ने कहा कि सरकार हर साल बड़े वादे करती है, लेकिन बजट में उनके लिए कोई नई योजना या लाभ घोषित नहीं किया गया। उनकी मांग है कि मानदेय बढ़ाया जाए और उन्हें स्थायी किया जाए।