फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में अमर उजाला फाउंडेशन और श्री हरि गौ सेवा संस्था ने रक्तदान शिविर आयोजित किया, युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया

रक्तदान के महत्व को बढ़ावा देने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन और श्री हरि गौ सेवा संस्था ने संयुक्त रूप से गुरुवार को लक्ष्य चैरिटेबल ब्लड बैंक सेंटर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जरूरतमंदों के लिए रक्त दान किया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया, जिससे उनका हौसला और बढ़ा। समाजसेवी निशांत शर्मा ने बताया कि रक्तदान को महादान माना जाता है। यह न केवल दूसरों की जान बचाता है, बल्कि दान करने वाले के शरीर को भी स्वस्थ रखता है। उन्होंने अपील की कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को हर तीन महीने में एक बार रक्तदान जरूर करना चाहिए। इससे शरीर में नया रक्त बनता है और कोई नुकसान नहीं होता। शिविर में युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखकर आयोजकों ने संतोष जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें