हरियाणा के करनाल में आम आदमी पार्टी के नई अनाज मंडी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में निलंबित नेता कर्ण सिंह धनखड़ ने पहले तो प्रदेशाध्यक्ष पर आरोप लगाती हुए पट्टियां दिखाई। इससे पहले एक साधू भी जो ढोल नगाड़े के बीच बीन बजाते हुए अपनी मंडली के साथ आए थे, उन्हें मंच नहीं जाने दिया तो वह नाराज हो गए। गाड़ी से झंडा आदि उतार कर जाने लगे तो बाद में कार्यकर्ता उन्हें मनाकर मंच पर लाए।