फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल शहीदों और सैनिकों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर ग्रामीणों का हुआ स्वागत

करनाल। मंगलपुर। गांव मंगलपुर के ग्रामीणों ने देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता का संदेश देते हुए हरिद्वार से कांवड़ के साथ 111 फीट लंबा तिरंगा लेकर पैदल यात्रा की। तपती गर्मी के बावजूद ग्रामीणों का उत्साह कम नहीं हुआ। यात्रा के दौरान विभिन्न शहरों और कस्बों में लोगों ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का जोरदार स्वागत किया। ग्रामीण कृष्ण लाल और कृष्ण कुमार ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। इसके साथ ही देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए जवानों और सीमा पर तैनात सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए भी यह यात्रा निकाली गई। उन्होंने कहा कि युवाओं को देशभक्ति से जोड़ने और समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने के लिए ग्रामीणों ने यह पहल की है। कृष्ण लाल ने बताया कि पिछले वर्ष भी ग्रामीणों की ओर से 108 फीट लंबा तिरंगा लेकर यात्रा निकाली गई थी। इस बार तिरंगे की लंबाई बढ़ाकर 111 फीट की गई है। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों के लिए यह गर्व और सम्मान की बात है कि ग्रामीण देशभक्ति का संदेश लेकर इतनी लंबी तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। कृष्ण कुमार ने बताया कि शिवरात्रि के अवसर पर गांव पहुंचने के बाद शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का हरिद्वार से लाए गए गंगाजल से जलाभिषेक किया जाएगा। इसके साथ ही 111 फीट लंबे विशाल तिरंगे को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर परिसर में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों ने देशभक्ति, नशामुक्ति और सैनिकों के सम्मान का संदेश देने का प्रयास किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें