जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में नेवी ऑफिसर विनय नरवाल की मौत पर हर कोई आहत है। बुधवार अंतिम विदाई में जब नेवी ऑफिसर विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी स्वामी जब ताबूत पकड़ कर रो पड़ी तो नौसेना के जवान भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इसमें दावा किया गया है कि विनय नरवाल की बहन अपने भाई की मौत के पीछे का सच सीएम नायब सैनी को बताया। वीडियो मे विनय नरवाल की बहन ने कहा कि गोली लगने के बाद भी मेरा भाई जीवित था, लेकिन उसे एंबुलेंस नहीं मिली। इसके चलते मौत हुई।