फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा कारीगर से डेढ़ किलो सोना और 15 लाख लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

करनाल पुलिस ने लूट की वारदात को पुलिस ने सुलझा लिया है। सोना कारीगर आदिक पाटिल की पड़ोस में सराफा दुकान पर काम करने वाले प्रिंस शर्मा ने पूरी वारदात की साजिश रची। इसमें उसने साथ काम करने वाला दिनेश को भी साथ ले लिया। इसके बाद पुर्तगाल में बैठे अपने जीजा के माध्यम से अम्बाला के दो बदमाश परवीन और प्रतीक से संपर्क करके वारदात को अंजाम दिया। करनाल पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है। अब अदालत में पेश किया जाएगा। चार बदमाशो में करनाल के जुंडला गेट निवासी प्रिंस शर्मा और दिनेश, अंबाला निवासी प्रवीन गुज्जर व नारायणगढ़ निवासी प्रतीक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों के कब्जे से 1240 ग्राम सोना (करीब पौने 2 करोड़ रुपये कीमत) और करीब दो लाख रुपये की राशि बरामद की है। अभी करीब 10 लाख रुपये की बरामदगी बकाया है। शहर डीएसपी राजीव ने बताया कि अदालत में पेश कर पांच दिन का रिमांड मांगा जाएगा। इसके बाद अन्य बरामदगी की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें