करनाल के सग्गा गांव में घुड़चढ़ी के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दरअसल, दलित युवक सोमबीर की शादी में घुड़चढ़ी की रस्म अदा की जा रही थी। तभी वहां मौजूद कुछ सवर्णों ने उस पर पत्थरबाजी कर दी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।