फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

करनाल में इस तरह मारा गया हरियाणा का कुख्यात बदमाश

Sun, 09 Apr 2017 12:45 PM IST
सोमदत्त, नसीब सैनी, अमर उजाला टीवी, करनाल

हरियाणा समेत कई राज्यों में आतंक का पर्याय बन चुके कुख्यात बदमाश सुरेंद्र ग्योंग पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। ये एनकाउंटर करनाल जिले के राहड़ा गांव में हुआ। सुरेन्द्र ग्योंग पर कई राज्यों में हत्या लूट और फिरौती के दर्जनों मामले दर्ज थे। आपराधिक वारदातों में लिप्त ग्योंग का आतंक पिछले 18 सालों से कायम था। इस बार पुलिस से सामने होते ही वो फायरिंग करते हुए भागने की फिराक में था लेकिन निर्माणाधीन पुलिया में उसकी गाड़ी फंस गई। गाड़ी फंसने के बाद वो गोली चलाते हुए पैदल भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में गोली उसके सिर में लगी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस के कई अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्योंग की गाड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें