सीवन थाने में पुलिस की ओर से पूछताछ के लिए बुलाई एक महिला से मारपीट करने और मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप मामले में सीवन थाना की पुलिस ने एक महिला सहित चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में महिला सहित पुलिसकर्मियों को नामालूम आरोपी दिखाया गया है। हालांकि इस पर पुलिस का कहना है कि यह जांच का विषय है। जिस प्रकार की आरोपियों पर कार्रवाई बनेगी। उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही इस मामले की जांच के लिए डीएसपी सुशील कुमार की अगुवाई के एसआईटी का गठन किया है। वहीं, दूसरी और सीवन से एक प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से मिल इस केस से जुड़ी लापता युवती की तलाश करने की मांग की।