जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के तहत भाई उदय सिंह किला परिसर में ग्लोबल चांटिंग के तहत विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों तथा शहर वासियों ने श्रीमद् भगवद् गीता के 18 श्लोकों का सामूहिक उच्चारण कर कार्यक्रम स्थल को गीता ज्ञान के रंग में रंग दिया। किला परिसर में एकत्रित 500 बच्चों, अधिकारियों, कर्मचारियों सहित मौके पर मौजूद हजारों लोगों को संस्कृत प्राध्यापक रोहित शर्मा व जीओ गीता परिवार से एवं एडवोकेट दिनेश पाठक ने सामूहिक श्लोकोच्चारण करवाया। इसके अलावा शिक्षा विभाग के सौजन्य में जिले भर के स्कूलों से ऑनलाइन कुल 4500 बच्चों ने इस श्लोकोच्चारण कार्यक्रम में शिरकत कर गीता के 18 श्लोकों का उच्चारण किया। श्लोकाच्चारण सत्र कैथल एसडीएम अजय कुमार ने मुख्य अतिथि व मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज दहिया ने बतौर विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की।