फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कैथल में साहिबजादों के तीन दिवसीय शहीदी पर्व की हुई शुरुआत

नवीन दलाल Updated Wed, 25 Dec 2024 01:48 PM IST

कैथल में बुधवार को साहिबजादों का तीन दिवसीय शहीदी पर्व की शुरूआत हुई। इसके तहत जगह-जगह पर साहिबजादों की याद में लंगर लगाए गए। इसी कड़ी में सीवन में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। इसकी अगुवाई पंच प्यारों ने की। कार्यक्रम की अध्यक्ष सीवन के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि अमरेंद्र खारा ने की। बता दें कि शहीदी पर्व के तहत सिख समाज के लोगों में काफी उत्साह है। यह भव्य नगर कीर्तन सीवन के मुख्य बाजारों से होता हुआ कैथल-पटियाला रोड पर शेलर में पहुंचा। वहीं, नीम साहिब गुरुद्वारा में भी भव्य समागम हुआ। सीवन के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि अमरेंद्र खारा ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह ने धर्म और देश के लिए अपने पूरे परिवार की बलिदानी दे दी। उनकी इस बलिदानी को नहीं भूल सकते हैं। यह पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें