पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने वीरवार को पुलिस लाइन मैदान में प्रदेश की 18वीं सरदार पटेल पुलिस पुस्तकालय का उद्घाटन किया। इससे पहले पुलिस विभाग की ओर से राज्य में 17 पुलिस लाइन में सरदार पटेल पुलिस पुस्तकालय संचालित की जा रही है। 19वां सरदार पटेल पुलिस पुस्तकालय जींद में बनकर उद्घाटन के लिए तैयार है। नूंह, झज्जर, हिसार, रेवाड़ी व पलवल में पुस्तकालय निर्माणाधीन है। इस मौके पर कैथल की एसपी आस्था मोदी ने महानिदेशक शत्रुजीत कपूर को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि प्रदेश की सभी पुलिस लाइन में सरदार पटेल पुलिस पुस्तकालय ज्ञान का ऐसा केंद्र स्थापित हो रहा है। जहां ज्ञान के आधुनिकतम स्वरूपों को अध्ययन के लिए साकार किया जा रहा है। पुस्तकालय में सभी आयु समूह के लोग ज्ञान व जिज्ञाशा को शांत कर पाएंगे।