सिरटा रोड पर स्थित मदनी मदरसा में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में सोमवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बैठक कर हमले की निंदा की। बैठक में समुदाय के लोगों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन भी किया। इस बैठक में मदरसा के संचालक मौलाना सईद उर रहमान ने कहा कि इस्लाम के नाम पर पहलगाम में किया गया आतंकी हमला मानवता के खिलाफ है। वह आतंकियों की नापाक हरकतों के कारण शहीद हुए अपने हिंदू भाइयों और उनके परिवारों के लिए दुआ करते हैं। इस लड़ाई में हर सच्चा मुसलमान देश और अपने हिंदू भाइयों के साथ खड़ा है। यह हमला न केवल इंसानियत और देश की पहचान और भाईचारे के खिलाफ है, बल्कि इस्लाम के असूलों के भी खिलाफ है। हमें पाकिस्तान में बैठे इन आतंकियों के आकाओं की ओर से हिंदुओं और मुसलमानों को आपस में लड़ाने की कोशिश को नाकाम करना होगा।