फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल: भाजपा जिलाध्यक्ष व चेयरपर्सन के आवास पर नगरपरिषद कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर परिषद कर्मचारियों की हड़ताल दसवें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय से तहसील रोड, भगत सिंह चौक और रेलवे रोड होते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी तथा नगर परिषद चेयरपर्सन सुरभि गर्ग के आवास तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी थालियां बजाते हुए नारेबाजी करते पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरा कूड़ा विभिन्न स्थानों पर डालकर सरकार के खिलाफ रोष जताया। शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगने से लोगों को बदबू और परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन में सफाई कर्मचारी, सीवरमैन सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल रहे। प्रदर्शन की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान महेंद्र कुमार बिड़लान ने की, जबकि संचालन ब्लॉक सचिव विक्की टांक ने किया। भाजपा नेताओं ने कर्मचारियों को उनकी मांगों के समाधान के लिए मुख्यमंत्री से बातचीत कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें