कैथल के बाकल गांव में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। गांव के एक ही परिवार की तीन महिलाओं में मां और उसकी दो बेटियों ने घर में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना वीरवार देर शाम की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान गुड्डी देवी (उम्र लगभग 50 वर्ष), उनकी बड़ी बेटी निशा और छोटी बेटी पूजा के रूप में हुई है।