हरियाणा और पंजाब के दिव्यांगजनों का जीवन सुखमय बनाने की सोच से नारायण सेवा संस्थान उदयपुर द्वारा कैथल में दया गुप्ता मानव मंदिर का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि उद्योगपति त्रिलोकीनाथ गोयल और नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल व भूमि दानी डॉ दया गुप्ता रही। इस मौके पर प्रमुख सहयोगी नरेश गोयल, सुरेश बंसल, जयप्रकाश गर्ग, अनिल गोयल,महेंद्र सिंगला, अशोक गर्ग उमा गुप्ता, तरुण गुप्ता, फकीर चंद गर्ग थे। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कहा अब निशुल्क सेवा 24 घंटे,सातों दिन कैथल व आस पास के निर्धन और दिव्यांगों को यही मिलेगी।