जिला पालिका आयुक्त सुशील कुमार ने शुक्रवार को अपना पदभार ग्रहण करते ही नगर परिषद परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान पालिका आयुक्त ने यहां पहुंचने वाले लोगों को दी जा रही सुविधाओं पर जांच की। इस दौरान उन्होंने सभी कमरों का निरीक्षण किया और बारीकी से रिकॉर्ड जांचा। इस दौरान सफाई व्यवस्था दुरुस्त न मिलने पर ओर रिकॉर्ड व्यवस्थिति न मिलने पर उन्होंने कर्मचारियों को फटकार भी लगाई और चेतावनी दी। कहा कि यदि भविष्य में ऐसी कमी पाई गई तो वे विभागीय कार्रवाई करेंगे।